फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांस कंट्री रेस में ऋषभ व निधि को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रास कंट्री रेस में ऋषभ व निधि को पहला स्थान
विज्ञापन

महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में ऋषभ चौधरी व बालिका वर्ग में निधि सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गांधी जयंती पर बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में कुल 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से ऋषभ चौधरी ने पहला, कृष्णा गिरी ने दूसरा, अखिलेश यादव ने तीसरा तथा अजय यादव, चंदन व राहुल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें से निधि सिंह ने पहला, उज्ज्वला मौर्य ने दूसरा, कामना शर्मा ने तीसरा तथा शिल्पा यादव, संजना, प्रिया शर्मा व सृजना यादव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंशकालिक प्रशिक्षक शिवशरण पाठक, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, अमरनाथ यादव, अजीत समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें