फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर बनी स्वतंत्रता सेनानी नगर की सड़कें, घर से निकलना मुश्किल

Sat, 06 Jul 2024 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लगातार हो रही बारिश से नगर पंचायत परतावल के कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया है। शहरवासियों की जिंदगी नारकीय बन गई है। यह पहली बार नहीं बल्कि ऐसा हर साल होता है। वार्ड की मुख्य सड़कें नहर का रूप ले ली हैं। नगर के लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नगर के लोगों ने सड़क पर पानी में खड़े होकर विरोध जताया। विरोध कर रहे राजन वर्मा, संतोष शर्मा, हकीम, बबलू, भोले, सूरज, संजय, महमूद, बबलू, सलमान, जावेद आदि का कहना है कि कस्बे में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम में हर साल इस समस्या से जूझना पड़ता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बीआरसी कार्यालय तथा परिषदीय विद्यालय स्थित है। इन सभी सरकारी संस्थानों में भी पानी भरा हुआ है। सीएचसी परतावल परिसर भी जलमग्न हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें