फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का किया स्वागत

Sat, 06 Jul 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश के बीच शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करने सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनरा पहुंचे जहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता, इंजी विवेक गुप्ता ने स्वागत किया।
विज्ञापन

काफिला झंझनपुर चौराहे पर पहुंचा वहां राजेंद्र पटेल, दिनेश मधेशिया, इंद्रजीत वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने फूलों की बारिश, माला पहनाकर गगन भेदी नारों से स्वागत किया। चौक ठेकी चौराहे पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजय, राज किशोर जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का काफिला चौक मंदिर पर पहुंचा जहां, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ माथा टेका।
चौक से काफिला आगे टीकर चौराहे पर पहुंचा यहां कौशल किशोर पांडेय, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने स्वागत किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत सेखुई, मदनपुर कुटी, सिरौली, ओडवालीया, जमुई, गडौरा, ठूठीबारी, पाडिया ताल मंदिर पर हुआ। अपने आराध्य देवी को नमन कर केंद्रीय मंत्री आगे बढे। बरगदवा बाजार, परसा मलिक होते हुए काफिला नौतनवा ब्लाॅक पहुंचा।
विज्ञापन

नौतनवा ब्लॉक सभागार में आयोजित मतदाता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि हम आज यदि मंत्री भी हैं तो आपकी बदौलत हैं, इसलिए यह पद आपका है मंत्री भी आप हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ उन्हें जिताया है उनके विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। यहां से काफिला जारा, नगर पंचायत सोनौली के नौनिया वार्ड, श्यामकाट में लोगों ने स्वागत किया।
सोनौली राम जानकी मंदिर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राम जानकी मंदिर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने माथा टेका। यहां से काफिला एकसड़वा, संपतिहा, कोल्हुई, बहादुरी बाजार, मैनहवा, बृजमनगंज, बंगला चौराहा, धानी, बनकटा, फरेन्दा, कैम्पियरगंज, पीपीगंज,जंगल कौडिया, मनीराम, गोरखपुर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें