फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप,शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। कटहरी बाजार और सबया के कुछ लोगों ने हलका लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार दोपहर वे तहसील पहुंचे और तहसीलदार से शिकायत की।
अनिल, तारा देवी और भोला निवासी सबया तथा अरविंद निवासी कटहरी बाजार ने तहसीलदार को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा है कि बढ़या गांव में 16 डिस्मिल आवासीय भूमि की पैमाइश के लिए हलका लेखपाल आठ हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर वे जमीन की पैमाइश के लिए सात महीनों से चक्कर कटवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलका लेखपाल अजय कुमार गुप्ता ने आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे पैमाइश के लिए कई बार मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर कोई मौजूद नहीं था। तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर हलका लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें