फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने के छह माह के अंदर ही उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क एक करोड़ की, चली सिर्फ छह माह
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। कस्बे से होकर मुराली चौक जाने वाली सड़क बदहाली का शिकार है। इसे बने अभी सिर्फ छह माह हुए हैं, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से कई जगह से उखड़ रही है। इससे जहां क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है, वहीं राहगीरों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने कहा कि बनाने के दौरान गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। इस संपर्क मार्ग के 12 गांव की करीब 40 हजार की आबादी का आना-जाना लगा रहता है। एक करोड़ बीस लाख रुपये से बनी सड़क परतावल पिपराइच मार्ग से होकर टेढ़वा टोला, मौनहिया होते हुए मुराली चौक तक जाती है। इसकी दूरी करीब दो किमी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निर्माण में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सड़क निर्माण के दौरान भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

-------------
इस सड़क पर ट्रक व भारी वाहन नहीं चलते हैं। सिर्फ बाइक, आटो व छोटे वाहन ही चलते हैं। इसके बावजूद नवनिर्मित सड़क जगह-जगह उखड़ रही है।
अरविंद यादव
---------
सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गई है, इस कारण सड़क पर अभी भारी वाहन चले भी नहीं और सड़क छह माह के अंदर ही खराब होनी शुरू हो गई।
अखिलेश सिंह
------------------
सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। परतावल पिपराइच मार्ग से टेढ़वा टोला, मौनहिया, नेवाजी बारी को जोड़ने वाला यह संपर्क जल्दी ही गड्ढ़ायुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

देवी शरन
------------
सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। सड़क से गिट्टियां धीरे धीरे उखड़ रही हैं। यही हाल रहा तो बरसात तक सड़क पूरी तरह से गड्ढायुक्त हो जाएगी।
संजय कुमार
-----------------
सड़क उखड़ने की शिकायत मिली है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
डीएन सिंह, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें