फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचलौल रेंज में मिले गैंडा के पदचिह्न, तलाश में जुटे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल रेंज में मिले गैंडा के पदचिह्न, तलाश में जुटे कर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग का वातावरण वन्यजीवों के काफी अनुकूल है। इसीलिए आए दिन उसमें वन्यजीवों की धमक देखने को मिलती है। जिले में भटक कर आए गैंडे के पदचिह्न बुधवार को एक बार फिर निचलौल रेंज के गंडक बीट में मिले हैं। ऐसे में एक बार फिर वनकर्मी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग को 20 दिन पूर्व गैंडा की लोकेशन निचलौल रेंज के घुघली क्षेत्र के आसपास मिली थी, जिस पर उसका पता लगाने के लिए टीम को लगाया गया था। टीम को उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिली। 31 जनवरी को एक बार फिर गैंडा शिवपुर रेंज के जंगल में देखा गया, जिस पर वनकर्मियों को उसकी तलाश कि लेकिन उसका पता नहीं चला। समय बीतने के साथ वनकर्मियों ने माना कि हो सकता है कि वह वापस चला गया हो। बुधवार को दिन में निचलौल वन क्षेत्र के गंडक बीट में सुबह 11 बजे गश्त पर निकले वनकर्मियों को उसके पदचिह्न दिखे, जिसके बाद से वनकर्मी एक बार फिर उसकी तलाश में जुट गए हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद यादव ने बताया कि निचलौल वनक्षेत्र में गैंडा का पदचिह्न दिखना सुखद है। उसका पता लगाने के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें