खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबाल एवं कैरमबोर्ड प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि वाॅलीबाल प्रतियोगिता में चार मैच खेले गए जिसमें पहला मैच 66 वीं वाहिनी एवं क्षेत्रक मुख्यलय गोरखपुर के मध्य खेला गया। जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच 9 वीं वाहिनी और 22 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। जिसमें 09 वीं वाहिनी 2-0 से विजयी रहाद्ध तीसरा मैच क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर और 50 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर 2-0 से विजयी रहा।
चौथा मैच 50वीं वाहिनी और 66 वीं वाहिनी के साथ खेला गया। जिसमें 66 वीं वाहिनी 2-0 से विजयी रहा। कैरमबोर्ड प्रतियोगिता में 66 वीं वाहिनी एवं क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के मध्य खेला गया। जिसमें 66 वीं वाहिनी 25-23 से विजयी रहा। इस दौरान महावीर भामू, परमात्मा सिंह मौजूद रहे।