फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश: शहर के लिए आफत, किसानों को राहत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बारिश शहरियों के लिए मुसीबत तो किसानों के लिए राहत लेकर आई है। बारिश से किसान खुश हैं की रोपाई आसानी से हो जाएगी। शहर में कई मोहल्लों में जलभराव से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक हुई। इस बीच खेतों में जलभराव हो गया है।
शहर के राजीव नगर मोहल्ले, इफको के पीछे की सड़क कीचड़युक्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इसके अलावा शास्त्री नगर, लोहिया नगर मोहल्ले में सड़क पर जलभराव से परेशानी हुई। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भी जलभराव हो गया है। उधर, खेतों में जलभराव होने से किसानों ने रोपाई तेज कर दी है। गौनरिया राजा गांव के किसान दिनेश पांड़ेय ने बताया कि बारिश से काफी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। इससे फसलों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बे में मंगलवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश बुधवार को भी जारी रही। नगर के खनुआ चौराहा, गांधी चौक, जयहिंद तिराहा, अस्पताल तिराहा, घंटाघर चौक, स्टेशन चौराहा, पुरानी नौतनवा चौराहा, छपवा तिराहे पर सुबह कुछ देर दुकानें बंद रहीं। व्यापारी प्रिंस सिंह राठौर, गोरख मोदनवाल, बसंत मद्धेशिया, आशीष अग्रहरि ने बताया कि बारिश से खेत को मिली संजीवनी के बाद रोपाई तेज हो गई है।
-----------
विद्यालय परिसर में जलभराव
खनुआ। पहली ही बरसात में क्षेत्र के हरदीडाली कम्पोजिट विद्यालय परिसर में जल निकासी न होने से विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार गौतम ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या हो रही है। ग्राम प्रधान गोपाल नारायण चौधरी ने बताया कि समस्या को दूर कराने की कोशिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-------------------
बारिश होने पर घरों, दुकानों में घुसा पानी
परतावल। जल निकासी और नाला निर्माण के नाम पर लाखों रुपये का बजट पानी में बहा दिया गया, लेकिन आज भी परतावल कस्बे के लोगों को समस्या झेलनी पड रही है। बुधवार को हुई बारिश में पानी सड़क पर बहता रहा। परतावल कप्तानगंज मार्ग स्थित बभनौली में सड़क पर सड़क पर जलभराव है। दुकानदारों को दुकान खोलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कस्बे में मनोज, वीरेंद्र, राजेश ने कहा कि बरसात शुरू होने के पहले नालियों की सफाई नहीं कराई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें