फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय का नहीं खुला ताला, बढ़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय का नहीं खुला ताला, बढ़ी समस्या
विज्ञापन

- मंगलपुर पटखौली गांव को खुले में शौच मुक्त करने का सपना अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए भले ही शासन की ओर से प्रयास जारी हैं, मगर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों के गंभीर न होने से समस्या दूर नहीं हो पा रही है। ग्राम मंगलपुर पटखौली को खुले में शौचमुक्त करने का सपना इसलिए पूरा नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सामुदायिक शौचालय में ताला लटका हुआ है। इस वजह से लोग बाहर जाने को विवश हैं।
सामुदायिक स्वच्छता के विकास के लिए पंचायत राज विभाग की तरफ से ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण पर जोर देने की बात कही जा रही है। ग्राम पंचायत मंगलपुर पटखौली में सामुदायिक शौचालय तो बना है पर ताला लटकने से ग्रामीण उसका प्रयोग नहीं कर पा रह हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण मोहन यादव, सुरेश, सोमनाथ, अनिरुद्ध , चंद्रदेव, सुरेश दुबे, राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गांव में बने शौचालयों में हमेशा ताला लटकता है, जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर जाना मजबूरी है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम सिंह ने कहा कि सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन क्रियाशील है, उसकी स्थिति जांची जाएगी, यदि शिकायत सही मिलेगी तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

----------------------------------------
पंचायत भवन भी नहीं दिख रहे सक्रिय
ग्राम मेदनीपुर में बने पंचायत भवन का निर्माण अधूरा है, जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने में समस्या आ रही है। ग्रामीण रामध्यान मल्ल, संदीप पांडेय ने बताया कि पंचायत भवन के संचालित न होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें