निचलौल। क्षेत्र के कोहड़वल गांव में रविवार को कुछ लोगों ने एक शख्स को कार्यक्रम में बुलाया। फिर उसे धर्म बदलने के लिए प्रलोभन देने लगे। विरोध करने पर दबाव बनाया। किसी तरह से पीड़ित मौके से निकलकर थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के कोहड़वल निवासी राज चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे गांव के ही रहने वाले कुछ लोग उनके घर पहुंचे। जहां पर उन लोगों ने कहा की एक व्यक्ति के घर कार्यक्रम आयोजित की गई है, जिसमें आपको शामिल होना है। जब वह कार्यक्रम में पहुंचे तो देखा की अधिकांश लोग दलित बिरादरी के शामिल हैं।
कार्यक्रम में शामिल लोगों से कहने लगे आप हिंदू धर्म त्याग कर ईसाई धर्म अपना लीजिए। आप लोगों के सारे दुख व परेशानी समाप्त हो जाएगी। इतना ही नहीं आपकी आर्थिक उत्थान भी शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन लोगों के प्रलोभनों से प्रभावित होकर कई लोगों ने ईसाई धर्म अपना भी लिया। इस दौरान उन लोगों की ओर से प्रभु का प्रार्थना कराया जाने लगा। इसी बीच मुझे भी धर्म बदलने का दवाब बनाया गया।,लेकिन वह किसी तरह कार्यक्रम में भागकर थाने पहुंचा।
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित राज चौधरी के तहरीर पर आरोपी फूला और अशोक यादव निवासी नवलपुर बेतियाह बिहार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।