बरगदवा। क्षेत्र के ग्राम बेलहिया टोला बड़हरा निवासी एक 12 वर्षीय बालक सोनिया नाले में नहाते समय डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बेलहिया टोला के बड़हरा निवासी राकेश का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक गौतम रविवार को दिन में करीब 11 बजे अपने तीन-चार दोस्तों के साथ सोनिया नाले में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चों के शोर बचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ। यह देख परिजन बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद