फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छिनैती मामले के पर्दाफाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छिनैती मामले के पर्दाफाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार बैजौली रोड पर मंगलवार दोपहर घर से खरीदारी के लिए निकली युवती से हुई छिनैती के मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपितों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए कुल चार टीमों को लगाया है।
बांसपार बैजौली के टोला छावनी की रहने वाली विंध्यवासिनी विश्वकर्मा एक निजी अस्पताल में काम करती हैं। मंगलवार की दोपहर में वह बैंक में रकम जमा करने के लिए नोटों से भरा बैग अपनी साइकिल के अगले हिस्से में बने कैरियर में रखकर बाजार जा रही थीं। वह अपने घर से अभी कुछ दूर ही निकली थी कि तभी पीछे से बाइक सवार आया और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी प्रदीप गुप्ता ने खुलासे को लेकर आवश्यक निर्देश दिया था। 24 घंटे बाद भी मामले में शामिल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने खुलासे को लेकर कुल चार टीमों को लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान ने बताया कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। खुलासे को लेकर कुल चार टीमों को लगाया है। उम्मीद है कि जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सूचना के लिए जारी किया मोबाइल नंबर
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने घटना से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी होने की दशा में आमजन से 9454403903, 9454402465 तथा 7839862432 नंबर पर सूचना देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें