पुलिस ने सात लाख दस हजार नकद बरामद किए
फरेंदा। विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते जगह-जगह स्टेटिक टीम की तैनाती की गई है। बुधवार को स्टेटिक टीम ने जांच के दौरान बाइक की डिकी से सात लाख दस हजार रुपये नगदी बरामद की। रुपयों का सही विवरण न मिलने के कारण रकम ट्रेजरी में जमा करा दी गई।
सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि बुधवार दोपहर में स्टेटिक टीम ने बनकटी के पास हाईवे पर जांच के दौरान बाइक की डिक्की में सात लाख दस हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवशंकर वर्मा निवासी मोहाना बाजार सिद्धार्थनगर बताया। रुपये के बारे में पुलिस ने जानकारी ली, तो युवक कुछ सटीक नहीं बता सका। जिस पर युवक को रकम के साथ थाने लाया गया।