फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 23 Jun 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे एक युवक और एक किशोरी को डायल 112 पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई। दोनों के परिजनों के आने के बाद आपस में सुलह समझौता के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कस्बे की एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा कर ले जा रहा था। दोनों नौतनवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। वहां मौजूद डायल 112 पुलिस दोनों को संदेह के आधार पर रोका तो दोनों घबरा गए और कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवक और किशोरी के भगाने की बात सामने आई। पुलिस दोनों को थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। बैग की तलाशी ली गई तो लगभग दो लाख रुपये के जेवर बरामद हुए। बरामद जेवर युवक का था जो अपने घर से लेकर जा रहा था। उसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनो में कहासुनी होने लगी पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। दोनों के परिजन आए दोनों नाबालिग हैं। परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें