फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएम श्री स्कूलों में सही तरीके से कराएं निर्माण कार्य

Fri, 21 Jun 2024 05:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पीएम श्री स्कूल के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने कहा कि स्कूल योजना में पिछले वर्ष ही चयनित है। धनराशि भी दी जा रही है। ऐसे में जो भी निर्माण हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता पर नजर बनाए रखें। कहीं अगर मानक के अनुरूप कार्य न होने की शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए ने कहा कि वर्ष 23-24 में चयनित पीएमश्री स्कूलों की बची धनराशि कंपोजिट ग्रांट में 75-75 हजार रुपये हस्तांतरित हुए हैं। बाल वाटिका, दिव्यांग शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष का काम बाकी है उसे जुलाई तक पूर्ण कर हर हाल में विभाग को रिपोर्ट करें। बैठक में प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़, प्राथमिक विद्यालय घीवपीड़, प्राथमिक विद्यालय खुशहालनगर, प्राथमिक विद्यालय लालपुर कल्याणपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा, प्राथमिक विद्यालय परसामलिक, प्राथमिक विद्यालय ढढ़ौली व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा बाजार, प्राथमिक विद्यालय बहरौली, प्राथमिक विद्यालय मुड़िला चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उंटी खास और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठाकुर नगर के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें