फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर फार्मासिस्टों ने जताया विरोध

विज्ञापन
सदर सीएचसी पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते फार्मासिस्ट। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर फार्मासिस्टों ने जताया विरोध
विज्ञापन

20 सूत्री मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने की चेतावनी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर फार्मासिस्टों ने तैनाती स्थल पर मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 20 सूत्री मांगों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। फार्मासिस्ट संवर्ग में अराजपत्रित पदों पर कार्यरत फार्मासिस्टों को पद, योग्यता एवं कार्य दायित्व के अनुरूप अन्य समकक्षीय व तकनीकी डिप्लोमाधारी पदधारकों की तरह ग्रेड पे 4600 रुपये का वेतनमान दिया जाए। विशेषज्ञ कार्याधिकारी फार्मेसी का पद नाम बदल कर सहायक निदेशक फार्मेसी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के अनुपस्थिति में चिकित्सीय कार्य कर रहे फार्मेसिस्टों को विधिक मान्यता दी जाए। 20 सूत्री मांग शासन स्तर पर लंबित है। बार-बार ज्ञापन देेने के बाद भी शासन स्तर से कार्यवाही नहीं की जा रही है। आठ दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। मंत्री विनय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें