फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाढ़ से जूझे अब नदी का कटान देख सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले बाढ़ से जूझे, अब नदी का कटान देख सहमे
विज्ञापन

महराजगंज। कुछ दिनों पहले बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली तो अब नदी के कटान से डर लग रहा रहा है। नदी पानी तो कम हो रहा है। लेकिन पानी के वेग से नदी कटान करते हुए अपने रास्ते को बदलने में लगी है। इसे देख तटबंध के किनारे बसे गांव के लोगों को डर लग रहा कि नदी की कटना ऐसे ही रही तो आने वाले वक्त में समस्या होगी। किनारे घर के नदी की धारा में समा जाएंगे।
रोहिन नदी तट पर बसे शाहपुर, जवहवा, घटवा, मरचहवा, लालपुर गांव के पास नदी के कटान से खेत नदी में विलीन हो गए हैं। साथ ही गांव के पास तक नदी की कटान हो रही है। शनिवार की रात से कटान तेजी हो रही है। रविवार की सुबह नदी की कटान शाहपुर में बजरंगी के घर के किनारे तक पहुंच गई। वहीं, मरचहवां में आंगनबाड़ी केंद्र से थोड़ी दूरी पर तेजी से कटान कर रही है। बाढ़ के दौरान नदी के किनारे आम, शीशम, सागौन के पेड़ नदी की धारा में बह गए। शाहपुर गांव में बांस पेंड़ नदी में गिर गया है। मरचहवां टोले पर नदी के कटान से जोखन ,बलिराज आदि लोगों का खेत का कुछ हिस्सा नदी में समा गया है। मचरहवां गांव के शिवनाथ प्रसाद ने कहा कि नदी के कटान से डर लग रहा है। जल स्तर तो कम हुआ है। लेकिन पानी का वेग तेज है। जिससे नदी की दिशा बदल रही है। कटान रोकने के लिए विभाग के पास पुख्ता इंतजाम नहीं है। बन्देश्वर सिंह, श्रीराम, चंद्रभान प्रसाद ने कहा कि बाढ़ के बाद से घर गृहस्थी को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन नदी के कटान से भविष्य में समस्या हो सकती है। चकदह के लल्लू सिंह ने बताया कि नदी के कटान से कई लोगों के घर व खेत नदी में विलीन हो चुके हैं। कटान रोकने के लिए विभाग को बेहतर इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन

जिले में बंधों की स्थिति ठीक है। कटान पर विभाग की नजर है। जिम्मेदारों को बंधों में जरूरत के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां कहीं तटबंध क्षतिग्रस्त हैं, उसे ठीक कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

-राजीव कपिल, एक्सईएन सिंचाई, खंड दो
ग्राम टेढ़ी गंगापुर में बाढ़ राहत सामग्री का हुआ वितरण
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री रविवार को नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने वितरित किया। ग्राम टेढ़ी, गंगापुर, कानपुर दर्रा, बेलौहा दर्रा आदि में राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश चौधरी, शैलेष यादव, ग्राम प्रधान कुसमावती, दीनानाथ, वेदप्रकाश, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें