कार्यालय कक्ष में कर्मचारियों के साथ बैठक करते समाज कल्याण अधिकारी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
‘बिना आधार से लिंक खाते में नहीं भेजा जाएगा पेंशन’
- जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन उन्हीं को मिलेगा जिनका खाता आधार से लिंक होगा। सभी पेंशनर अपने खाते को आधार से लिंक करा लें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी पेंशनर अपने आधार का ऑनलाइन प्रमाणीकरण नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र या कामन सर्विस सेंटर से जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। अपने बैंक शाखा में पासबुक एवं आधार कार्ड ले जाकर अपने खाते से आधार लिंक करावें। अगर आधार कार्ड को खाते से लिंक नहीं कराया गया, तो आगामी किस्तों का भुगतान प्राप्त नहीं होगा। इस मौके पर मुकेश, चंदन कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, नवीन कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार प्रजापति, अनिल कुमार साहनी आदि मौजूद रहे।