फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एईएस के दो, बुखार के आठ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एईएस के दो, बुखार के आठ मरीज भर्ती
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम में बदलाव से मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। अस्पताल के ईटीसी वार्ड और जेई एईएस वार्ड में 23 मरीज भर्ती है। इनमें तेज बुखार के आठ और एईएस के 2 मरीज शामिल हैं। वार्ड में बेड की संख्या कम होने से एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

तीमारदारों ने कहा कि बुखार, सर्दी-खांसी के रोगियों का एक ही बेड पर इलाज से संक्रमण का खतरा रहता है। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या पर गंभीर नहीं है। ईटीसी वार्ड में मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस वार्ड में 15 बेड हैं। जबकि 23 मरीजों को भर्ती किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने कहा कि मौसम के बदलाव से बच्चों में निमोनिया, सर्दी-खांसी के अलावा बुखार की शिकायतें बढ़ गई हैं। ऐसे में बच्चों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं। सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि जिला अस्पताल के ईटीसी और जेई-एईएस वार्ड में 23 मरीजों का उपचार चल रहा है। उनमें तेज बुखार के आठ और एईएस के दो तथा 13 अन्य बीमारी के मरीजों का उपचार चल रहा है। जो संसाधन हैं, उसमें बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें