फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बापूधाम व पैसेंजर गाड़ियों के संचालन बंद होने से यात्री परेशान

Thu, 22 Feb 2024 07:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड में सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन को व्यावसायिक स्टेशन के रूप में जाना जाता है, लेकिन मुजफ्फरपुर से प्रयागराज जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस व नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली एक जोड़ी पैसेंजर गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिसवा रेलवे स्टेशन पर मुजफ्फरपुर से प्रयागराज तक चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस जो सप्ताह में दो दिन चलती थी। नवंबर से बंद चल रही है। वहीं सप्ताह में एक दिन पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस का इस मार्ग पर संचालन एक वर्ष से बंद है। वहीं नरकटियागंज से गोरखपुर तक चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर का संचालन बंद चल रहा है।
सिसवा कस्बे के रामेश्वर जायसवाल का कहना है कि बसों का किराया बढ़ रहा है। रेल गाड़ी का सफर सस्ता है और बिहार से गोरखपुर जाने के लिए सबसे सुगम साधन है, लेकिन एक जोड़ी पैसेंजर गाड़ियां बंद हैं। इससे यात्रियों को ज्यादा भुगतान कर गोरखपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


बंजारी पट्टी निवासी तारकेश्वर का कहना है कि बापूधाम एक्सप्रेस जो तीर्थ यात्रियों के लिए सबसे सुविधाजनक गाड़ी है, इससे बहुतायत में श्रद्धालु बनारस और प्रयागराज सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन व संगम में स्नान के लिए जाते हैं। नवंबर माह से गाड़ी का संचालन सिसवा रूट पर बंद होने से यात्री परेशान हैं।
स्टेशन अधीक्षक सिसवा दीनबंधु का कहना है कि गाड़ियों का संचालन बंद होने की स्थिति से उच्चधिकारियों को अवगत कराया जाता है। गाड़ियों के चलाए जाने के विषय मे उच्चधिकारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें