फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सवारी गाड़ी निरस्त, विद्यार्थी व नौकरी पेशा के लोग परेशान

Sun, 06 Jul 2025 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नकहा-नौतनवा रूट पर चलने वाली दो सवारी गाड़ियां पिछले पांच दिनों से निरस्त चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों को रोजाना ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचना और फिर सूचना के बाद निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री 45 रुपये की बजाए 120 रुपये खर्च कर अपने गंतव्य को पहुंचने के लिए विवश हैं। रविवार को भी नकहा-नौतनवा सवारी गाड़ी घंटों देर रही। इसके निर्धारित समय से करीब 8 घंटे की देर से नौतनवा पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई।
जानकारी के मुताबिक 55071 पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन बढ़नी से चलकर पहले नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यहां से दोपहर 2:50 बजे उसे नौतनवा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया जाता है। ट्रेन मानीराम, पीपीगंज, कैंपियरगंज, लोक विद्या पीठ नगर, आनंदनगर, लक्ष्मीपुर, भगीरथपुर, नईकोट, बरवाकला होते हुए शाम 5:15 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।
विज्ञापन

यहां से फिर वहीं ट्रेन 55072 बनकर 6:55 बजे बरवाकला, नईकोट, भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर, लोक विद्या पीठ नगर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, पीपीगंज, मानीराम होते हुए वापस नकहा तक जाती है।
इस ट्रेन से आनंदनगर या गोरखपुर से लंबी दूरी तक सफर के लिए ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी एवं नौकरी करने को नौतनवा आने वाले लोग भी घर वापसी की यात्रा करते हैं। ऐसे में सबसे अधिक मुसीबत का सामना विद्यार्थी और नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को ही करना पड़ रहा है।
रोजाना ट्रेन देर या निरस्त होने के कारण लोग समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलने को मजबूर हैं। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि ट्रेन संख्या 55071 एवं 55072 गोरखपुर-नकहा सवारी गाड़ी के निरस्त होने से यात्रियों के समक्ष जो समस्या आ रही है। उसे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। समस्या का समाधान निकालने को लेकर रेलवे प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें