फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कहीं और खपा दी कर्ज की रकम, बैंक ने दर्ज कराया केस

Sun, 06 Jul 2025 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। दो मंजिला मकान बनवाने के नाम पर 25 लाख का हाउसिंग लोन कराने के बाद धनराशि का दुरुपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय के निर्देश पर नौतनवा पुलिस ने रविवार को एक नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंडियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर ने न्यायालय में एक याचिका दायर किया था। आरोप था कि शाखा नौतनवा से थाना क्षेत्र के ही करैलिया विनायकपुर निवासी सुनील चंद जायसवाल एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने 19 जनवरी को दो मंजिला मकान बनवाने के लिए 25 लाख का हाउसिंग ऋण लिया था।
ऋण शर्तों के विपरीत धनराशि का दुरुपयोग किया गया। दायर वाद का संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने नौतनवा पुलिस को संबंधित के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश निर्गत किए थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी सुनील चंद जायसवाल निवासी करैलिया विनायकपुर एवं एक अज्ञात के विरुद्ध धोखा देकर संपत्ति अर्जित करने व जालसाजी की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें