फरेंदा। पार्टी की मजबूत कड़ी कार्यकर्ता होते है, जिसको लेकर पार्टी सक्रीय कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए महाअभियान चला रही है। कार्यकर्ता ही पार्टी की मुख्य कड़ी होते है। बूथ से लेकर देश व प्रदेश तक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के नए पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।
ये बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को शिखर पर पहुंचाने का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है जो कठिन परिश्रम से लोगों के बीच जाकर पार्टी को बुलंदी तक ले गए। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि गांव व शहरी क्षेत्र के तमाम लोगों को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा। अरविंद मिश्रा ने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है। इस दौरान विवेका पांडेय, प्रमोद तिवारी, हरिश्चंद्र सोनकर, रविंद्र मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, उदयराज यादव, डब्बू सिंह व सुरेंद्र पांडेय मौजूद रहे।