पहल शिविर के लिए ग्राम निर्धारित
23, 24 व 26 मई के बीच चयनित गांवों में राजस्व से जुड़ीं समस्याओं का होगा निदान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 23 से 26 मई के बीच में जिले की 36 ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाले पहल शिविर के लिए गांवों का चयन कर लिया गया है। तिथिवार उनका निर्धारण करते हुए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी की भी तैनाती कर दी गई है। शिविर के माध्यम से विभागीय जिम्मेदार चयनित ग्रामों में उपस्थित रह कर जहां राजस्व से जुड़े मामले को निस्तारित कराएंगे, वहीं, उन्हें विकास की योजनाओं से लाभान्वित करने पर जोर देंगे।
पहला चरण (23 मई)- बृजमनगंज के गोपालपुर, धानी के घीवपीड़, घुघली के चौमुखा, लक्ष्मीपुर के गौहरपुर, सदर के गौनरिया बाबू, मिठौरा के सोनवल, नौतनवा के चकदह, निचलौल के बजही, पनियरा के जंगल बड़हरा, परतावल के परसौना, फरेंदा के रामनगर व सिसवा के हरखपुरा में शिविर लगेगा।
दूसरा चरण (24 मई)- बृजमनगंज के इलाहाबास, धानी के रिठिया पड़री, घुघली के कोटवा , लक्ष्मीपुर के बोकवा, सदर के सतभरिया, मिठौरा के पकड़ियार बुुजुर्ग, नौतनवा के संपतिहा, निचलौल के भेंड़िहारी, पनियरा के औरहिया, परतावल के महुअवा-महुई, फरेंदा के पिपरा खल्ली व सिसवा के मथनिया मेें शिविर लगेगा।
तीसरा चरण (26 मई)- बृजमनगंज के मिश्रौलिया, धानी के कोइलाडाड़, घुघली के हरपुर महंथ, लक्ष्मीपुर के बड़हरा शिवनाथ, सदर के पकड़ी नौनिया, मिठौरा के मोहनापुर, नौतनवा के खनुआ, निचलौल के रामचंद्रही, पनियरा के अनंतपुर, परतावल के महदेवा, फरेंदा के बारातगाड़ा व सिसवा के खुडुरी में शिविर लगेगा।
नोडल अधिकारी के कार्यक्षेत्र में हुआ परिवर्तन
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को फरेंदा, जिला विकास अधिकारी को घुघली, उपनिदेशक कृषि को लक्ष्मीपुर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को बृजमनगंज, जिला कृषि अधिकारी को धानी, सहायक निदेशक मत्स्य को मिठौरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी को निचलौल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को नौतनवां, जिला प्रोबेशन अधिकारी को परतावल, उपायुक्त श्रम रोजगार को पनियरा, जिला पंचायत राज अधिकारी को सदर तथा परियोजना निदेशक को सिसवा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिले की कुल 36 ग्राम पंचायतों में फिर से तीन चरण के पहल शिविर की शुरुआत की गई है। बारी-बारी से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा।
-गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी