फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थिति पर एक्सईएन का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अनुपस्थिति पर एक्सईएन का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में निमार्ण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था यूपीसीसीएल की प्रगति धीमी मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे निष्ठावान होकर अपनी जिम्मेदारी को समझें अन्यथा शिथिलता पर उनके प्रति कार्रवाई सुनिश्चित होगी। चौक बाजार में गोरखनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की कार्य पूर्ति का समय निर्धारण करते हुए निर्देश दिया कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराए। स्वास्थ्य भवन निर्माण में बभनौली, लक्ष्मीपुर एकडगा, सोहगीबरवां, खेलो इंडिया, लेहडा मंदिर में अतिथि गृह, होम्योपैथिक कार्यालय निमार्ण व आरईएस तथा सड़क निमार्ण की कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं यूपीपीसीएल, राजकीय निमार्ण निगम, सिडको, आरईएस, आवास विकास परिषद, सेतु निगम ,पीडब्लूडी के कार्यों की भी समीक्षा कर कार्य को तीव्र गति से पूरा कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार, डीईएसटीओ अजय कुमार यादव, एक्सईएन सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें