फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी माह तक पूरा कराएं कायाकल्प योजना के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी तक पूरा कराएं आपरेशन कायाकल्प योजना के कार्य
विज्ञापन

महराजगंज। आपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में कराए जाने वाले कार्यों को प्रत्येक दशा में जनवरी में पूरा कर लिया जाए। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा व शिक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
यह बात शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित आपरेशन कायाकल्प संबंधी निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, बाउंड्रीवाल, साफ-सुथरे शौचालय, स्वच्छ पेयजल व टाइलीकरण की उत्कृष्ट व्यवस्था की जाए। उक्त सभी सुविधाएं विद्यालयों में उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के साथ-साथ चुनाव कराने में भी काफी सहूलियत देंगी। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं हैं, वहां शीघ्र कनेक्शन सुनिश्चित कराएं। उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में बाउंड्रीवाल का काम नहीं हुआ है वहां चुनाव से पूर्व बाउंड्रीवाल का कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि नए बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को माडल के रूप में विकसित किया जाए। यदि केंद्र बनाने में कहीं भूमि की समस्या आती है तो सूचित किया जाए। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, पीडी आरके पाल, बीएसए ओपी यादव, डीपीआरओ केबी वर्मा, डीपीओ दुर्गेश कुमार तथा सभी बीडीओ व बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपस्थिति सुनिश्चित कराएं बीईओ, पहले हो विद्यालय की सफाई
डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में निकलकर विद्यालयों की जांच करें तथा शिक्षकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराएं। ऐसा नहीं होने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर हो, लेकिन सबसे पहले विद्यालय की सफाई की जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने दिखाया समूूूह का उत्पाद, डीएम ने सराहा
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाले समूूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद को मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा दिखाया गया। इस पर डीएम ने ऐसे कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे प्रयास को जारी रखने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें