फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्याज का रेट 10 रुपये प्रति किलो बढ़ा, व्यापारियों ने कमाया मुनाफा

Wed, 29 Nov 2023 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




पुराना स्टाक रखने वाले व्यापारियों को हुआ फायदा, ग्राहकों की जेब ढीली



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मंडी में 10 दिन पहले अधिक मात्रा में प्याज मंगाने वाले व्यापारी मुनाफा कमा रहे हैं। क्योंकि इन दिनों प्याज का रेट 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गया है। इससे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। नासिक में बारिश की खबर आते ही मंडी के आढ़तियों ने मौके का फायदा उठाते हुए प्याज के भाव बढ़ा दिए। व्यापारियों ने जमकर मुनाफा कमाया। कुछ व्यापारी दाम अभी बढ़ने का अनुमान लगाते हुए स्टाक दबाकर बैठे हैं।
सोमवार को नासिक में बारिश हो गई। इससे वहां की मंडी प्रभावित हुई और प्याज का उठान नहीं हो सका। नासिक में बारिश की जानकारी जब महराजगंज के आढ़तियों को हुई तो उन्होंने मौके का फायदा उठना शुरू कर दिया। मंडी के कई आढ़तियों ने प्याज के दाम बढ़ा दिए। जो प्याज मंडी में 40 से 50 रुपये किलो बिक रहे थे, वही प्याज बुधवार को 60 रुपये किलो बिकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई व्यापारियों ने पास पड़े प्याज को बेचना भी बंद कर दिया। बुधवार को मंडी में प्याज 60 रुपये किलो के बीच बिके, वहीं थोक में प्याज की कीमत 55 रुपये रही। बुधवार को मंडी में मिले प्याज कारोबारी राकेश ने बताया कि मंडी में प्याज का भाव चढ़ गया है। बाहर से प्याज की आवक कम हो गई है। थोक में 50 रुपये भाव है। आने वाले दिनों में भाव बढ़ने की संभावना है। प्याज खरीदने पहुंचे हरिप्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि मंडी में प्याज का भाव 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गया है। पहले एक बार में पांच किलो खरीदता था, लेकिन रेट बढ़ने के कारण तीन किलो ही खरीदा। सहालग के चलते प्याज की मांग भी बढ़ गई है। इसी तरह से मंडी में सब्जी खरीदने आए रामप्रताप, राकेश, सुनील कुमार ने बताया कि मंडी में अक्सर रेट में उतार चढ़ाव होता है। प्याज का रेट इन दिनों में बढ़ गया है। इससे कम खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें