फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत,चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, चार लोग घायल
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल के पास बृहस्पतिवार को दोपहर में कार एक वाहन की चपेट में आकर गड्ढे में चली गई जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक कार सवार फरेंदा की ओर से महराजगंज आ रहे थे। मामले में पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार त्रिमुहानी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई जिससे कार में सवार विपुल (29) निवासी सिरवां जिला आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल अजय दुबे (25), ऋषिकेश (30), सनोज निषाद (20) व पुरुषोत्तम (26) का इलाज किया जा रहा है। मृत विपुल के रिश्तेदार सेमरा थाना मोहम्मदाबाद जिला गाजीपुर के रहने वाले अंबरीष राय ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनीष सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की पुष्टि की।
विज्ञापन

चक्का जाम के मामले में 17 नामजद एवं 25 अज्ञात पर केस
महराजगंज। बीते दिनों सदर कोतवाली क्षेत्र के गबडुआ गांव में चौक रोड को जाम करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 17 नामजद एवं 25 अज्ञात पर केस दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार बीते 4 अगस्त को धनेवा धनेई के टोला गबडुवा में महिला की मौत को लेकर गुस्साए गांव के ग्रामीण समेत परिजनों ने महराजगंज-चौक मार्ग को जाम किया था। आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को अपशब्द कहना, आमजन को कष्ट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। गबडुआ निवासी मारूफ, इजमान हक, सद्दाम, हस्मतुल्लाह, मोनू, अकरम, शाह आलम, रियाज, मोहम्मदुलन फ्तन सिद्धिकी, कमाल खान, समशाद अली, नुरजा कादरी, अकरम, मोनू, जियाउद्दीन, अशोक, रणजीत एवं 25 अज्ञात के खिलाफ 7 सीएलए एक्ट एवं अन्य धारा के तहत केस दर्ज हुआ है। कार्रवाई की पुष्टि कोतवाल मनीष सिंह ने की। संवाद
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक घायल
भिटौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर धर्मपुर निवासी शहजाद (18) परतावल से बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे बाइक से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह धर्मपुर चौराहे पर पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर कार चालक फरार हो गया। लोगों की मदद से घायल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल को अस्पताल भेजवाने की पुष्टि कोतवाल मनीष सिंह ने की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें