फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के स्वागत की तैयारी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के स्वागत की तैयारी पर हुई चर्चा
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आगमन 18 अगस्त को होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार की दोपहर पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। इस दौरान जहां चर्चा हुई वहीं, स्वागत के लिए अलग-अलग सभी को जिम्मेदारी दी गई।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अपने नेता का स्वागत कैसे करें। यह हम सबको तय करना है। पार्टी ने जिम्मेदारी भी तय की है। स्वागत ऐतिहासिक हो इसके लिए तैयारी शुरू कर देना चाहिए। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे मनोयोग तैयारी में जुटे जाएं। जिसे जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निवर्हन निष्ठा के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आगमन 18 अगस्त को होगा। कार्यकर्ता उत्साह में हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल ,वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, प्रमुख वेद शुक्ल, राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जॉयसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री संजय वर्मा, पूर्व प्रमुख अंबरीष यादव, प्रमुख प्रतिनिधि राम प्रीत गुप्ता, पूर्व प्रमुख हरिश्चन्द्र सोनकर, पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र मणि पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, बच्चू लाल चौरसिया, जिला मंत्री सरोज पांडेय, आशुतोष शुक्ल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, पूर्व जिला उवाध्यक्ष संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें