फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति मिला, सतर्कता की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में इन दिनों कोरोना का केस मिलना शुरू हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं, चिकित्सकों ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। शनिवार को केस मिलने के बाद रविवार को भी जिले में एक पॉजिटिव केस मिला है। इस तरह से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर दो हो चुकी है।
जिले में कोरोना के कुल केस बढ़कर 12443 हो चुका है। जिसमें सक्रिय केस 2 है। मरने वालो की संख्या 141 है। वहीं स्वास्थ्य होने वालो की संख्या 12299 हो चुकी है। वहीं, दो दिन से केस मिलने के कारण लोगों परेशान होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि रविवार को 843 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहने की सुझाव दिया जा रहा है। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के साथ ही बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण हर हाल में जरूरी है। ऐसे में समय से टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर भी लोगों को संबंधित कर्मी जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें