एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला
महराजगंज। जिले में सोमवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब तक कुल 14,877 केस सामने आ चुके हैं। 146 की मौत हो चुकी है। 14,725 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इन दिनों कोरोना के छह सक्रिय केस हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग हर हाल में करें। संवाद
-------------------
4,121 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने में अब लोगों को परेशानी नहीं हो रही है। सोमवार को 4,121 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी के अलावा स्कूलों में कैंप लगाकर टीका लगाया गया। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज भी समय आने पर जरूर लगवाएं। संवाद