फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत---

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से किशोर की जान गई
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। धानी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब छह बजे घर के बाहर टहल रहे किशोर की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन के साथ फरार हो गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी टोला विश्रामपुर निवासी सुमित (16) सोमवार सुबह सो कर उठने के बाद सड़क के किनारे टहल रहा था। इसी दौरान फरेंदा से सिद्धार्थनगर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी गए, लेकिन चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सुमित दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। सुमित की मौत की जानकारी होते ही गांव में मातम पसर गया। पिता वीरेंद्र व माता लक्ष्मी बेसुध हो गए। भाई अमित व बहनें रीता, सविता व नेहा का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार व टेंपो की टक्कर, छात्रा सहित चार घायल
लक्ष्मीपुर (महराजगंज) । पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया लाईन पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को शाम करीब चार बजे एक कार व टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक छात्रा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। जहां से उनको मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर अंकित सिंह ने बताया कि नौतनवां की तरफ से एक कार गोरखपुर जा रही थी। जैसे ही कार पैसिया लाईन पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, विपरीत दिशा फरेंदा से आ रही टेंपो से टक्करा गई। टेंपो में सवार चार लोग सड़क पर इधर-उधर गिर गए। मोहम्मद यूनुस (80) निवासी पड़रहवा, टेंपो चालक अब्दुल करीम (25) निवासी थरौली बुजुर्ग, पुरन्दरपुर, छात्रा आंचल वर्मा (22) निवासी कोल्हुई बाजार, रामनरायन (60) निवासी छितरापार नौतनवां घायल हैं। जिन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। कार व टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें