फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना सात माह से शिक्षिका अनुपस्थित, अंतिम नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर सूचना सात माह से शिक्षिका गैरहाजिर, अंतिम नोटिस जारी
विज्ञापन

महराजगंज। बगैर किसी सूचना के प्राथमिक विद्यालय में सात माह से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका को बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए 13 सितंबर तक स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है। यह भी निर्देशित किया है कि स्पष्टीकरण न उपलब्ध कराने की दशा में उनकी सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी पनियरा ने अपनी आख्या में लिखा है कि पनियरा ब्लॉक में तैनात शिक्षिका नेहा त्रिपाठी ( मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचराव की रहने वाली) बिना किसी सूचना के तीन फरवरी 2021 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। विभाग ने उन्हें दो जुलाई एवं 17 अगस्त को नोटिस भेजकर कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था लेकिन उनके द्वारा कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इस पर शुक्रवार को भी अंतिम नोटिस जारी करते हुए उन्हें 13 सितंबर तक अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न किए जाने की दशा में उनकी सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें