फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना---

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से टेंपो सवार व्यक्ति की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज )। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर बाजारडीह चौराहे पर तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आने से टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी के टोला छतरपुरवा निवासी रमजान अली (57) अपने बेटे मुहम्मद शरीफ (35) के साथ टेंपो पर सवार होकर फरेंदा दवा कराने गए थे। वहां से करीब छह बजे टेंपो में बैठ कर घर आ रहे थे। टेंपो को शरीफ चला रहा था। टेंपो अभी बाजारडीह चौराहे पर पहुंचा ही थी कि सोनौली की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर बगल में रखी हुई गुमटी में घुस गई। घटना में टेंपो सवार बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गई। जहां पर रमजान अली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए। बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है। सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें