महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार को रामपुर मोड़ के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी निवासी शक्ति प्रसाद (22) बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। अभी वह रामपुर मोड़ के पास पहुंचे कि सामने से आ रही टेंपो से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया जहां बाइक सवार युवक की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं टेंपो चालक का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद