फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 18 Mar 2025 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार-झनझनपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अतरौलिया निवासी आशीष राजभर (25) शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनापुर पादरी बाजार निवासी प्रदीप राजभर के साथ सोमवार को सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरगदवा राजा गांव में अपने ननिहाल आए थे। रात में दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे। बागापार-झनझनपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
हादसे में आशीष राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई श्रवण राय ने बताया कि आशीष चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह पेंटिंग का कार्य करता था। अगले माह वह काम करने के लिए रुस जाने वाला था। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें