अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पनियरा (महराजगंज)। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त गजेन्द्र उर्फ गाजू निवासी गिरगिटिया के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस को इसकी तलाश काफी दिनों से थी। शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने दी।
वांछित गिरफ्तार
चौक बाजार। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे वारंटी गनेशपुर निवासी नंदलाल (35) को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने दी।
50 लीटर कच्ची शराब बरामद
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायतों बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर कुल पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बाबूराम व इंद्रावती निवासी ग्राम सूरपार, इबरार निवासी हरपुर, हरिशंकर व नवी मोहम्मद निवासी बेलवा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने दी।