फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 17 और 24 अक्तूबर को बूथों पर लगेंगे शिविर, युवा बन सकेंगे मतदाताक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। विशेष मतदाता अभियान के तहत 17 और 24 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ ही अन्य जरूरी संशोधन किए जाएंगे। एसडीएम कुणाल ने युवाओं से निर्धारित तिथियों पर अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता बनने की अपील की है, ताकि वे लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए तहसील सभागार में बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के साथ ही उनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए आमजन का सहयोग भी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनसंख्या के सापेक्ष कम से कम 60 फीसदी लोगों को मतदाता बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 17 और 24 अक्तूबर को आयोजित शिविरों में विशेष रूप से फार्म-6 और फार्म-8 से संबंधित कार्य किए जाएंगे। एसडीएम ने चेतावनी दी कि शिविर के दिन कोई भी बीएलओ अपने बूथ से अनुपस्थित मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, वीआरसी ऑपरेटर अनुराग मिश्रा और विकास चौधरी, सुपरवाइजर रमेश गुप्ता, नागेश्वर दीक्षित, प्रिंशु सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला और रजत शर्मा, शशांक मिश्रा, बीएलओ निशा अग्रहरि, रूबी जायसवाल, किरन, प्रेमलता और रेखा गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें