फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों ने विज्ञान के 103 नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए

विज्ञापन
जीएसवीएस महराजगंज में आयोजित विज्ञान माडल प्रदर्शनी के विजेता अतिथियों के साथ- सौ. माध्यमिक शिक
विज्ञापन
महराजगंज। स्वदेशी तकनीक एवं नवाचार संचार अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को जीएसवीएस इंटर कॉलेज में मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 25 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 103 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने नवाचार और तकनीक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपयोगिता के आधार पर उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रो. सिब्बन लाल सक्सेना सभागार में आयोजित प्रदर्शनी की थीम ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष में भारत’ रही। इसमें सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के दिव्यांश पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा परी नायक और उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि आरके इंटरमीडिएट कॉलेज के आसीन खान को तीसरा स्थान मिला।
समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती रहे। उन्होंने कहा कि विज्ञान और संस्कृति एक-दूसरे के पूरक हैं। संस्कृति संस्कार सिखाती है, जबकि विज्ञान आविष्कार की भावना को मजबूत करता है। विद्यार्थियों को दोनों के महत्व को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में विवेकानंद, शशिभूषण त्रिपाठी, बबलू गुप्ता और सुनील कुमार शामिल रहे। गोरखपुर से आई विज्ञान एवं नक्षत्रशाला की टीम में प्रभारी वैज्ञानिक महादेव पांडेय, खगोलविद अमरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह और अशोक कुमार मिश्रा शामिल रहे।
प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र कुमार शर्मा और पंकज मौर्य ने किया। इस दौरान कामाख्या जायसवाल, मनीष कनौजिया, अमरनाथ विश्वकर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें