फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

जिम्मेदारियों के प्रति निस्वार्थ भाव से खरा उतरने का करुंगा प्रयास : अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार दोपहर तहसील सभागार में एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी व सत्यपाल सिंह राजपाल, सचिव अजय कुमार यादव, संयुक्त सचिव नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, अंबरीश चंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल प्रभाकर पांडेय, रवि प्रकाश मिश्र, अरुणेश कुमार, मनोज मिश्रा, जय कपीस यादव, दयानंद यादव, एजाज अहमद एवं कमलेश गौड़ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गुड्डू खान ने कहा कि बार और बेंच का आपसी सामंजस्य वादकारियों को न्याय दिलाने की सबसे अहम कड़ी है। इसे हमेशा मजबूत रखने की जरूरत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस उम्मीद से मुझे संगठन की कमान सौंपी है, उसके निष्ठापूर्वक निर्वहन को लेकर वह पूरी तरह से तैयार हैं। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुनील श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विवेकानंद दुबे, रजिस्टार राम इकबाल यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, साधु शरण मिश्र, रेयाज अहमद, वीरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, बंटी श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव और अजय अग्रहरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें