फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रस्तुति पर लोक कलाकार हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर प्रस्तुति पर लोक कलाकार हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए दिलाई गई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के एक मैरिज हॉल में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के समापन अवसर पर बुधवार सुबह 11 बजे जनपद स्तरीय लोक संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों को पुरस्कृत करने के साथ ही मतदाता जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आस्था त्रिपाठी एवं उनकी टीम द्वारा विभिन्न लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई। उत्कर्ष जायसवाल द्वारा कत्थक नृत्य, दीपक लाल यादव, नेहा गौड़, गुंजा और भास्कर द्वारा नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया। सत्या साहू, दिवाकर मणि त्रिपाठी तथा रामसमुझ एंड पार्टी ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिटीजन फोरम के महासचिव विमल कुमार पांडेय ने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवाओं को मंच प्रदानकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य समाज और राष्ट्र के प्रति नौजवानों की जिम्मेदारी तय करना है। विशिष्ट अतिथि डॉ शांति शरण मिश्र ने कहा कि नौजवानों को स्वामी विवेकानंद के बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षण शिरोमणि दुबे और राकेश कुमार पटेल ने किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक बीपी सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कृष्ण मोहन, अनिल गुप्ता, शैलेंद्र ममता, अदिति, आनंद, मीना, अभिषेक, गिरजेश, धर्मपाल और अमरजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें