फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच से पहले मतदान करने का दिलाया गया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट मैच से पहले मतदान करने का दिलाया गया संकल्प
विज्ञापन

महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आईटीएम मतदाता जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खेले गए मैच से पहले मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विन्ध्यवासिनी सिंह ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।
बालाजी क्रिकेट एकेडमी फरेंदा और वाईएसी क्लब महराजगंज के बीच हुए मुकाबले से पहले मुख्य अतिथि डॉ. साल्वी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टास जीतकर बालाजी क्रिकेट एकेडमी, फरेंदा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन का स्कोर खड़ा किया। प्रियांशु ने 28, दीपक ने 19, एहसान ने नौ रनों का योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में वाईएसी क्लब ने दो विकेट गवांकर 11.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। अजय ने 69, निखिल ने 38 रन का योगदान दिया। अजय को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। संयुक्त सचिव कुलदीप मणि ने बताया कि अनुशासनहीनता के कारण लोहिया नगर के खिलाड़ी नजमुल को एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें