फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर तीन एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में व्यक्तिगत शौचालय के चिन्हित लाभार्थियों के धनराशि का मांगपत्र न भेजे जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने घुघली, मिठौरा व सिसवां के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि वे भुगतान को लेकर अविलंब मांगपत्र भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

यह बात जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बृहस्पतिवार को ब्लॉकों के लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष भुगतान के लिए की गई मांग की प्रगति की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रगति का न सुधरना यह बताता है कि जिम्मेदारों द्वारा कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने खंड प्रेरकों व अन्य जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे पांच दिन के अंदर संबंधित ब्लॉक में लाभार्थियों को किए जाने वाले भुगतान को लेकर मांगपत्र देने को कहा। जियो टैग की प्रगति को सुधारने को लेकर कहा कि जिम्मेदार 10 दिन में अपनी प्रगति को सुधारने का कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी जिम्मेदार द्वारा गलत मांग की गई तो उसकी वसूली उसके वेतन से की जाएगी। इस दौरान सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद, जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय, संतोष शुक्ला, मनोज प्रजापति, विशाल कुमार समेत ब्लॉकों के एडीओ पंचायत व प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें