फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली सीएचसी : कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, सिर्फ कहने को बेहतर हैं स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

महराजगंज। सस्ते इलाज के चक्कर में मरीज मुश्किलों का सामना करने को मजबूर हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए रोगियों को जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। सिर्फ कहने के लिए सीएचसी घुघली में सभी सुविधाएं बेहतर हैं। हकीकत में बदहाल व्यवस्था में यहां आनेवाले मरीजों को बहदाली से गुजरना पड़ता है। न कोई विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात है और न ही बेहतर इंतजाम है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल का सहारा लेना मजबूरी हो जाता है।
घुघली सीएचसी का शिलान्यास वर्ष 2009 में हुआ। इससे बनने में 11 वर्ष लग गए। अस्पताल का संचालन शुरू हुए एक साल का वक्त गुजर गया। लेकिन, सुविधाओं की बेहतरी की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। यहां न तो कोई विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं, न ही बेहतर सुविधा है। करीब 3 लाख आबादी को सेहतमंद बनाने की जिम्मेदारी इस सीएचसी पर है। एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी स्वास्थ्य केंद्र से जांच करानी पड़ती है। पर्याप्त डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से क्षेत्रवासियों को इलाज में परेशानी होती है।
विज्ञापन

घुघली सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर व सर्जन नहीं होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। वर्तमान में जो सुविधाएं हैं, उसमें बेहतर कार्य करने का प्रयास जारी है।
निजी अस्पतालों में इलाज कराना मजबूरी
खानपुर गांव की सुशीला देवी कहती हैं कि दांत दर्द होने पर सीएचसी पर पहुंचीं तो यहां कोई दंत रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण निजी अस्पताल में जाना पड़ा। पकड़ियार बिशुनपुर के युगल शर्मा ने बताया कि अस्पताल में एक्स- रे की सुविधा नहीं रहने से महराजगंज जाना पड़ा। भुवनी गांव के गोकुल ने बताया कि घुटनों में दर्द की दवा लेने गए तो पता चला कि कोई यहां हड्डी का डॉक्टर नहीं है। ऐसे में प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज कराया। संतोष जायसवाल ने कहा कि महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने से महिलाओं को इलाज में परेशानी होती है। एक महिला डॉक्टर सप्ताह में दो दिन आती हैं।
विज्ञापन

इनकी है यहां तैनाती
सीएचसी घुघली में मेडिसिन, चर्म रोग, दंत रोग, आंख, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक्स, सर्जरी सहित डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए। लेकिन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम, डॉ. बिवेश गुप्ता तथा डॉ. अंकिता भाटिया की तैनाती है। सैयद व राम भवन सफाई कर्मी, फार्मासिस्ट अनिल कुमार जायसवाल व जगदीश चंद्र एवं चौकीदार धनपति पांडेय व जंगी तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें