बरगदवा। स्थानीय मुंदर प्रसाद इंटर काॅलेज के खेल मैदान में नौतनवा तहसील के माध्यमिक स्कूल के खेलकूद प्रतियोगिता में अंतिम दिन 1500 मीटर दौड़ में निशा ने बाजी मारी। ब्लाॅक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
दो दिवसीय खेलकूद में मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज, बाबा कमला प्रसाद स्मारक इंटर काॅलेज व सरदार पटेल इंटर काॅलेज के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। खेलकूद में 1500 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में निशा चौधरी, सीमा चौहान व अनुष्का वर्मा, बालक 1500 मीटर सीनियर वर्ग में सुमंत यादव, राहुल, संदीप, बालक जूनियर वर्ग गोला क्षेपण में शिवम, साहिल, सूरज, चक्रक्षेपण बालक वर्ग में ईश्वरचंद, हरिओम, आर्यन, भाला क्षेपण बालक वर्ग में हरीश, दिनेश, जगदीश, बालिका वर्ग जूनियर 100 मीटर में साजरा, काजल, साजिदा ने सफलता हासिल की। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि हार जीत जीवन का चक्र है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव, खेलकूद प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला, विजय गिरी, धीरज त्रिपाठी, अमित कुमार सिंह, सतीश कुमार पासवान मौजूद रहे।