महराजगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। जयश्री राम की गूंज से वातावरण गूंज उठा। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण अविस्मरणीय है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री की पत्नी भाग्य श्री, पुत्र रोहन चौधरी आदि ने जयश्री राम का जयघोष किया। भोजपुरी गायक गोरख और गायक अमित के भक्ति गीतों पर लोग झूम उठे।
इस दौरान जिला प्रचारक ऋषि, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, इंजी विवेक गुप्ता, विमल पांडेय मौजूद रहे। पनियरा क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा में अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल की देखरेख में शोभायात्रा निकाली गई।
धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को धानी क्षेत्र के ग्राम सभा नगवा स्थित राम नरेश पीजी काॅलेज की ओर से बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान काॅलेज के प्रबंधक आदित्य पांडेय, राघवेंद्र चतुर्वेदी, सुधीर चतुर्वेदी, अमित सिंह मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम सभा मोहनापुर, मिठौरा, जगदौर, अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। नरायनपुर पूर्व ग्राम प्रधान और अधिवक्ता परमानंद गुप्ता के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर रमाशंकर गुप्ता, जीवित गुप्ता, नागेंद्र पांडे मौजूद रहे।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, अड्डा बाजार राम जानकी मंदिर, गजरही हनुमान व दुर्गा जी के संयुक्त मंदिर, गजरहा शिव मंदिर, बरवाखुर्द शिव मंदिर, बरवाकला मंदिर संपतिहा दुर्गा मंदिर, कौलही और चमैनिया उर्फ भेडही मंदिर पर पूजन सुंदरकांड पाठ भजन कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सिसवा नगर पालिका से पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, नागेंद्र मल्ल, जितेंद्र वर्मा, अश्वनी रौनियार, अनिल गुप्ता शामिल रहे।