फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशे में प्रयोग होने वाली दवा के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2023 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद के पास शनिवार को पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान नशीली दवा के साथ एक बाइक सवार नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सरहद से सटे पुलिस चौकी शीतलापुर के पुलिस टीम रेंगहिया पुल के नेपाल आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार युवक आ पहुंचा। जिसे संदिग्ध होने पर पुलिस टीम रोका, तो बाइक सवार युवक भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने बाइक सवार युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से 504 कैप्सूल नशीली दवा, 600 भारतीय और नेपाली 1505 रुपये बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सूरज निवासी रानी नगर थाना कावा सोती जिला नवलपरासी बताया। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। निचलौल थाना क्षेत्र के अमड़ी चौराहे के पास से शनिवार को पुलिस ने बाइक सवार मेराज अंसारी निवासी रानी नगर त्रिवेणी थाना कावा सोती जिला नवलपरासी नेपाल को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद युवक को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।

नेपाल में तस्करी का 55 क्विंटल प्याज लदी भारतीय ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। भारत नेपाल की खुली सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की काफी कोशिश के बाद भी अवैध सामानों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। यही कारण है कि शनिवार को नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने दो जगहों से तस्करी का 55 क्विंटल प्याज लदी भारतीय वाहन को पकड़ ली। मामले में नेपाली सुरक्षा एजेंसियां बरामद अवैध प्याज और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय पश्चिम नवलपरासी सूचना अधिकारी डीएसपी रेशम बोहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रहरी को मुखबिर से सूचना मिली की भारतीय सीमा क्षेत्र से प्याज की अवैध तरीके से तस्करी कर नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिला अंतर्गत प्रतापपुर गांव पालिका के धरमौली में छिपाया गया है। उक्त सूचना के बाद प्रहरी ने उक्त जगह पर छापा मारा। जहां पर छिपाकर रखी गई 46 क्विंटल अवैध प्याज की खेप को बरामद किया गया। जबकि, छापा मारने की भनक लगने के चलते मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। इसी तरह प्रहरी ने पाल्हिनंदन गांव पालिका के भगतपुरा के पास से भारतीय ट्रैक्टर ट्रॉली पर तस्करी का लदा नौ क्विंटल प्याज बरामद की गई। वहीं मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। बरामद अवैध प्याज और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए महेशपुर कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें