नेपाली वायुयान भारतीय सीमा में घुसा
सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल की सोनौली सीमा पर अक्सर नेपाली हवाई जहाज भारतीय सीमा में दिखाई देते हैं। इसी तरह शुक्रवार दोपहर 12.30 पर एक नेपाली वायुयान सोनौली कस्बे के ऊपर उड़ते हुए दिखाई दिया। इस मामले को लेकर भारतीय खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
बुद्धा एयर लाइंस के भैरहवां स्टेशन मास्टर दर्शन धीमरे ने बताया कि जब कभी नार्थ में मौसम खराब होता है तो प्लेन को लैंडिंग के लिए साउथ से आना होता है। साउथ में भारत की सीमा पड़ती है। वायुयान का पायलट गोरखपुर, बनारस एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति लेकर भारतीय एरिया में उड़ान करता है। संवाद