महराजगंज। नगर के पीजी कॉलेज में चल रहे महराजगंज प्रीमियर लीग 2024 में नेपाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। नेपाल टाइगर और रुधौली के बीच मैच खेला गया, इसमें रुधौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 रन बनाए। नेपाल टाइगर की टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच जीत ली।
आठ टीमों में पहला मैच इफको और पटेल नगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इफको की टीम ने 51 रनों का लक्ष्य रखा। पीछा करते हुए पटेल नगर ने छह ओवर में ही जीत हासिल कर लिया। सिसवा बाजार और मुंशी क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें एटूजे की टीम ने पहले आठ ओवर में 68 रन से जीती।
सेमीफाइनल में एटूजे सिसवा मुंशी की टीम और डायमंड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड की टीम 35 रन का लक्ष्य दिया। एटूजे की टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर ही आसानी से जीत लिया। अब सिर्फ चार टीमें शेष बची हैं, जिनका मुकाबला मंगलवार को होगा।