फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक संकट: श्रीलंका की स्थिति देखने के बाद नेपाल सतर्क, भारत से आयात कम करने के साथ आत्मनिर्भर बनने पर जोर

Sun, 10 Apr 2022 02:30 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

भैरहवां भंसार सूचना प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने कहा कि राष्ट्र बैंक की तरफ से आयात को लेकर सख्ती की गई है। जिसमे ऑटो सेक्टर सहित 300 वस्तुएं शामिल हैं। बैंक द्वारा एलसी या बीबीनी जारी होने पर भारत से आने वाले सामानों को नियमानुसार पास किया जाएगा।
विज्ञापन
नेपाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के आर्थिक संकट को देखते हुए नेपाल देश के आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। भारत से 300 वस्तुओं पर पाबंदी के साथ आम लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए बातें कही जा रही हैं।  नेपाल राष्ट्र बैंक ने खत लिखकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय से कहा है कि पेट्रोलियम उत्पाद के आयात को नियंत्रित करें।

विज्ञापन


वहीं बैंकों को यह भी कहा गया है कि वे किसी प्रकार के बेवजह के लोन देने से बचें। एनआरबी ने 27 वाणिज्यिक बैंकों के साथ हुई बैठक में कहा है कि बैंक वाहन लोन या गैर जरूरी लोन देने से बचें। श्रीलंका की स्थिति को देखने के बाद अब नेपाल अपनी अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित है। नेपाल का केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक अर्थव्यवस्था को संभालने में जुट गया है।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय बैंक का यह फैसला डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए है।  नेपाल केंद्रीय बैंक ने वित्त मंत्रालय को सुझाव दिया है कि इस रकम में कटौती कर इसे 12-13 अरब रुपये करे। नेपाल के तेल निगम के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक नागेंद्र शाह ने कहा कि अगर सुझाव मान लिया जाता है, तो पूरे नेपाल में पेट्रोल डीजल का गंभीर संकट हो सकता है। नेपाल सरकार ने लोगों को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


सरकार का कहना है कि हर एक वस्तु आयात करने से देश का पैसा बाहर जाएगा। सब्जी फल चावल धान सहित सैकड़ों खाने पीने के बस्तुओ के साथ विलासता पूर्व सामानों पर सरकार ने कुछ दिनों के लिए पाबंदी लगाई है।

 

विज्ञापन

नेपाल में अब दो दिन का साप्ताहिक अवकाश

सरकार ने सरकारी खर्च में कटौती के लिए दो दिन का सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नेपाल राष्ट्र बैंक की सिफारिश के अनुसार दो दिन की छुट्टी देने का फैसला किया गया। जिसमे शनिवार को सार्वजनिक सरकारी अवकाश शामिल है। अब शुक्रवार को भी सरकार की तरफ अवकाश रहेगा।

उद्योग एवं वाणिज्य सचिव ने किया दौरा

प्रतिनिधि सभा के तहत उद्योग और वाणिज्य और श्रम और उपभोक्ता मामलों की समिति ने सुपारी के आयात को तुरंत रोकने का निर्देश दिया है। उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्रालय, उद्योग विभाग के सचिव और वाणिज्य महानिदेशक से चर्चा कर सुपारी के आयात पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

भैरहवां भंसार सूचना प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने कहा कि राष्ट्र बैंक की तरफ से आयात को लेकर सख्ती की गई है। जिसमे ऑटो सेक्टर सहित 300 वस्तुएं शामिल हैं। बैंक द्वारा एलसी या बीबीनी जारी होने पर भारत से आने वाले सामानों को नियमानुसार पास किया जाएगा। एलसी बीबीनी नहीं होने पर कोई भी समान पास नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें